संकल्प यात्रा के तहत आज कोडरमा में आयोजित विशाल जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया l प्रदेश की जनता हेमंत सोरेन के कुशासन से ऊब चुकी है l हर ओर अपराध, भ्रष्टाचार, लूट- खसोट देखा जा सकता है lराज्य गठन के बाद भाजपा सरकार ने झारखंड के सभी बालू घाटों को मुफ्त कर दिया था, लेकिन हेमंत सोरेन ने बाहर के लोगों के साथ मिल कर बालू घाट दलालों को बेच दिया lयहां उपस्थित जनता का उत्साह देख कर मैं आश्वस्त हूं कि, केंद्र व राज्य दोनों जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी lइससे पहले मरांडी धनवार विधानसभा में संकल्प यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुए lमरांडी ने संकल्प यात्रा के तहत धनवार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया l मरांडी ने कहा भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम रहने के बावजूद सभा में उपस्थित यह भीड़ बता रही है कि, झारखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार बनाएगी lहेमंत सरकार ने पिछले पौने 4 साल में राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया l इस दौरान युवा सड़क पर पुलिस की लाठी खाते रहे, महिलाओं पर अत्याचार होता रहा, गरीब-आदिवासी न्याय के लिए भटकते रहे जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारियों का सिंडीकेट बनाकर अरबों रुपये का घोटाला करते रहे l ऐसी अत्याचारी, निकम्मी एवं अहंकारी हेमंत सरकार का पतन तय है l



