रांची : आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. मरांडी ने लिखा ”आज मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी कुछ 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया जाएगा। संभव है कि हेमंत जी के चाटुकारों द्वारा “सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री” का ढोल भी पीटा जाए।लेकिन झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के कुछ सवाल हैं, जो अब भी अनसुलझे हैं:प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा?JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी?JSSC-CGL पेपर लीक की जांच कहां तक पहुंची?किस नियोजन नीति के तहत नियुक्तियां कर रहे हैं?झारखंड के युवाओं को कितना आरक्षण दिया गया?हेमंत जी, युवाओं का भविष्य PR स्टंट और दिखावों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही से संवरेगा। अब झारखंड के लाखों बेरोजगार युवा आपकी जुमलेबाजी नहीं, बल्कि अपना हक़ और अधिकार चाहते हैं।”




