मरांडी:विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रुरता के साथ पीटा…हेमंत जी, जनता को पुलिसिया जुल्म के हवाले छोड़ दिया जाएगा?

0
marandi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेर लिया है. एक्स पर मरांडी लिखते हैं ”गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रुरता के साथ पीटा है, वह चीख चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है.Hemant Soren जी, क्या इसी तरह जनता को पुलिसिया जुल्म के हवाले छोड़ दिया जाएगा? पुलिस की यह कारवाई बेहद शर्मनाक और अक्षम्य है। लोकतंत्र में लाठीतंत्र की कोई जगह नहीं है। पुलिस की दमनात्मक कारवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मामले की जांच कर विकास के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त कारवाई हो, अन्यथा पीठ पर दिख रहे एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here