नामकुम (रांची):होली के दौरान 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में सोनू मुंडा नामक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध में पुरुलिया रोड को रविवार को जाम कर दिया। शुक्रवार की शाम और शनिवार को सुबह में नामकुम थाना क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच विवाद, मारपीट, तलवारबाजी भी हुई थी।इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इनमें से एक सोनू मुंडा की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर 12 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.अब तक 8-10 महिला समेत 2 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.इसी बीच JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने एक्स पर कहा है कि “मांग नहीं पूरी होने पर कल रांची बंद रहेगा”। देवेंद्रनाथ महतो लिखते हैं “रांची नामकुम जोरार निवासी सोनू मुंडा का गैर झारखंडी द्वारा हत्या के विरुद्ध विभिन्न मांगों को लेकर पुरूलिया रोड जाम। सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। मांग पूरी नहीं होने पर कल रांची बंद रहेगा।”




