झारखंड: मौसम विभाग की माने तो रविवार (16 मार्च 2025) को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले में कई क्षेत्रों में हीट वेव से राहत की संभावना है.येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि कोल्हान प्रमंडल के गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में अगले एक से 3 घंटे में हल्के दर्जे की गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है.कल यानी 17 मार्च 2025 को आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। जमशेदपुर, पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों का अधिकतम तापमान इस दौरान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 18 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में जमशेदपुर में हीट वेव और चाईबासा, डाल्टेनगंज और बोकारो में भीषण हीट वेव देखने को मिला. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेंटीग्रेड लोहरदगा में रहा.



