गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड में सिमरकोड़ी गांव निवासी सनाउल्लाह अंसारी ने अपनी 3 बच्चों की ह’त्या कर खुद फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।पत्नी कल ही मायके इलाज कराने गई थी।इसी बीच पत्नी की गैरमौजूदगी में पति ने पहले अपने 3 बच्चों ( दो बेटी और एक बेटा ) को मार दिया, फिर खुद आत्मह’त्या कर ली.मृतकों में 12 साल की आफरीन, 6 साल की जेबा, 8 साल का सफाउल और 36 साल के सनाउल शामिल हैं.जानकारी के मुताबिक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था. पुलिस जांच में जुटी है।



