परीक्षा रद्द को लेकर मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना ”हेमंत सरकार ने एक बार फिर से धोखा दिया”

0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को एक बार फिर अपने निशाने पर लिया है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा ”झारखंड में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को हेमंत सरकार ने एक बार फिर से धोखा दिया है lजेएसएससी ने परीक्षा आयोजन करने वाली एजेंसी की असमर्थता बताते हुए परीक्षा रद्द करने की सूचना जारी कर दी… दरअसल यह असमर्थता हेमंत सोरेन की है, परीक्षा एजेंसी की नहीं lहेमंत ने युवाओं से वादा किया, वोट लिया और बेरोजगार बनाकर छोड़ दिया lअब झारखंड के लाखों युवा हेमंत सोरेन को राजनीतिक रूप से बेरोजगार करने को तैयार हैं.”मालूम हो कि दिनांक 11.12.2023 को नोटिस जारी कर कहा गया कि झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के संचालन हेतु चयनित एजेंसी द्वारा दिनांक 16.12.2023 एवं 17.12.2023 को निर्धारित परीक्षा के आयोजन में असमर्थता व्यक्त किये जाने के कारण प्रासंगिक परीक्षा का आयोजन अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।परीक्षा आयोजन हेतु नयी तिथि का प्रकाशन यथाशीघ्र आयोग के वेबसाईट पर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here