उप राजधानी में 1035 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे सीएम , छठी बार भी नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर

0

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को छठी बार तलब किया गया।उन्हें 12 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया।लेकिन सोरेन एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए.इससे पहले सोरेन जमीन घोटाले में ईडी के पांच समन में भी शामिल नहीं हुए थे। 12 दिसंबर को दुमका में सीएम हेमंत सोरेन का सरकार आपके द्वार कार्यक्रम है. गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2023 को दुमका प्रखंड के गादीकोरैया पंचायत में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में झारखंड की उप राजधानी दुमका के डीसी ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंण्डाधिकारीयों एवं पुलिस पदाधिकारीयों का विस्तृत ब्रीफिंग किया।बता दें कि मुख्यमंत्री दुमका के सदर प्रखंड के ढाका गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री 5358 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसकी लागत 1035 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री कुल 50 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत दो सौ करोड़ रुपए है। वहीं 5306 योजनाओं की उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया जाएगा। जिसकी लागत 835 करोड़ रुपए है. इसके अलावा लाभुकों के बीच वो करोड़ों की संपत्ति का वितरण भी करेंगे।इसके बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाला प्रखंड के नूतनडीह मैदान में प्रस्तावित आगमन को लेकर जामताड़ा डीसी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रखंड सभागार में विधि व्यवस्था, यातायात एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारी को बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दें कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका दायर करने के लिए कहा था।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम के सामान पर प्रतिक्रिया दी ”बहुचर्चित भूमि घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठा सम्मन भी जारी कर दिया है lहेमंत जी के भ्रष्टाचार के कारण झारखंड इन दिनों पूरे देश में चर्चा का केंद्र बिंदु है l हमारे झारखंड राज्य की साख भी दांव पर लगी है lउम्मीद है कि, इस बार हेमंत जी अपने संवैधानिक पद का और कानून का सम्मान करते हुए जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखेंगे l”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here