हेमंत सरकार पर मरांडी ने साधा निशाना”झारखंड के जंगल तथा वन्यजीवों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे” 

0

पूर्वी सिंहभूम: मुसाबनी वन क्षेत्र के अपरबांधा के जंगल में सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना में, 33 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की जान चली गई, जिनमें तीन नर और दो मादा शामिल थे.मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. मरांडी ने कहा ”झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित मुसाबनी वन क्षेत्र के बेनाशोल उपरबांधा पोटास जंगल में 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से 5 हाथियों की मौत हो गई, राजकीय पशु (भारतीय हाथी)की मौत का जिम्मेदार कौन है?हेमंत सरकार वन विभाग या बिजली विभाग?पूरी सरकार सिर्फ खानापूर्ति में लगी है,आए दिन हाथियों के मरने की खबर से भी इनके कानों में जूं भी नहीं रेंग रही है।हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी वनरक्षी की निर्धारित 3883 पोस्ट में से 2202 पोस्ट,वनपाल की निर्धारित 1062 पोस्ट में से 983 पोस्ट, रेंजर के 383 पदों में से 320 पद एवं एसीएफ के 156 पदों में 132 रिक्त पड़े हुए हैं।झारखंड के जंगल तथा वन्यजीवों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here