रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बहुचर्चित जेलर नसीम खान समेत झारखंड के 6 जेलों के जेलर तबादला किया गया है .नसीम खान का ट्रांसफर केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू में किया गया है .वहीं अजय कुमार को गढ़वा, रामाशंकर प्रसाद को दुमका, सुबोध कुमार पांडे को गिरिडीह, धर्मशिला देवी को जमशेदपुर के केंद्रीय कारा घाघीडीह भेजा गया। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नए जेलर अब प्रमोद कुमार होंगे.बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर नसीम खान ईडी के राडार पर हैं। नसीम खान पर जेलर के पद पर रहते हुए ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कई तरह से मदद करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने नसीम खान को तलब कर पूछताछ भी की थी। जेलर नसीम खान का पीएमएलए 50 के तहत बयान दर्ज किया गया था।



