Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बताते हुए कहा कि उनके प्रवेश के कारण भारत पिछले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल मैच हार गया। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है. मरांडी ने कहा ”एक क्रिकेट का मैच हार गए , तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पनौती हो गए? अगर मैच हारने से किसी देश का प्रधानमंत्री पनौती है तो फिर चीन से जो युद्ध हारे थे, उन्हें क्या कहा जाए …??आधा हिंदुस्तान चला गया , कश्मीर चला गया, पनौती कौन?ख़ैरात की तरह हिंदुस्तान की ज़मीन दूसरे देशों को दे रहे थे, तब कौन था पनौती?खुद ड्रग्स के साथ अमेरिकी एअरपोर्ट पर पकड़े गए, अटल जी ने छुड़ाया, पनौती कौन?” बता दें कि राजस्थान के जालोर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि ‘पीएम का मतलब पनौती मोदी’ है.अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। टीवी वाले ये नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है।मामले में दिल्ली में एक वकील द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है.



