Ranchi: आज झारखंड विधानसभा की “23वीं वर्षगांठ समारोह” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मिलित हुए। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर विधानसभा परिसर में कल्पतरु का पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। आज सीएम ने कहा ”हजारों लाखों लोग आशा और उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि भेजते हैं। हर हाल में लोकतंत्र की इस महापंचायत को टूटने और नुकसान से बचाना होगा। इसकी जड़ों को और मजबूत करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान, जिसको लेकर हम यहां तक आए हैं, उसको और आगे लेकर जाना है.”



