रांची: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर रांची जिले के नगड़ी इलाके का एक वीडियो पोस्ट किया है ,जिसके साथ उन्होंने हेमंत सरकार पर सवाल उठाए हैं। सीएम को टैग करते हुए मरांडी ने लिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, ये आपके रांची जिले के नगड़ी इलाके का कल का वीडियो है जो हमें एक कार्यकर्ता ने उपलब्ध कराया है। देखिये आपकी पुलिस कितने मजे से पैसे वसूलती है।
मरांडी ने आगे कहा,ये कैसे संभव है कि ये वसूली की हिस्सेदारी आपतक न पंहुचे और पुलिस वाले इतने बेपरवाह होकर वसूली करते रहें?वैसे भी रोजमर्रा के खबरों की सुर्ख़ियों से भी पता चल रहा कि आजकल बेचारे बालू पर कुछ ज्यादा ही दबाब है। हो भी भला क्यों नहीं ? जून से तो आफिसियली बालू पूरी तरह बंद ही होना कहा जाता है। सो ये आपके पाले चोर, लुटेरे , माफिया और आपके “चहेते कुछ पुलिस वाले” मिलकर नदी, पहाड़, बालू सब को तेज़ी से ठिकाने लगाने में बड़ी बेशर्मी से रातदिन लगे हुए हैं।




