पूछताछ के लिए ईडी के सीएम आवास जाने पर मरांडी ”थाने के बजाय अभियुक्त के घर जाकर ही पूछताछ के आदेश जारी करें सीएम”

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पोस्ट किया”ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान किया और उनकी जिद को कानून के ऊपर रखकर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास तक गई।इस प्रकार की सुविधा झारखंड पुलिस द्वारा पाकुड़िया के सुदूरवर्ती गांवों के झोपड़ी में रहने वाले गरीब आदिवासी चुड़का सोरेन जैसे अभियुक्तों को भी मिलनी चाहिए।क़ानून की नज़र में मुख्यमंत्री और गरीब आदिवासी में कोई फर्क नहीं होता… इसलिए अब हम उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उदारता दिखाते हुए झारखंड पुलिस के लिए आज ही आदेश जारी करेंगे कि किसी भी अभियुक्त को अब थाने में बुलाकर पूछताछ करने के बजाय अभियुक्त के घर जाकर ही पूछताछ की जाए।”गौरतलब है कि आज ईडी सीएम आवास पहुंची. इसी बीच ईडी की पूछताछ से आक्रोशित जेएमएम कार्यकर्ता विभिन्न जिलों से आज रांची पहुंचे हैं. विरोध प्रदर्शन और रैलियों के माध्यम से कई संगठन हेमंत के समर्थन में खड़े हुए हैं. ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर आत्मदाह की चेतावनी देने वाले गढ़वा का युवक आज रांची पहुंचा तो लेकिन इससे पहले कि कोई अनहोनी हो पाती, पुलिस के जवानों ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेते हुए अरगोड़ा थाना पहुंची। उधर, सीएम हेमंत से ईडी की पूछताछ जारी है. सीएम से मिलने पहुंचे जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी सीएम हेमंत के कंधे पर सिर रखकर और फूट-फूटकर रोने लगे.सीएम के समर्थकों ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है.ईडी दफ्तर और सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई.रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here