कचरा से मुक्त होगी राँची, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

0

रांची : सांसद संजय सेठ का एक और वादा पूरा हो गया है. अब राँची कचरा से मुक्त होने जा रही है। झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में गेल इंडिया के द्वारा कचरा संधारण प्लांट का निर्माण कार्य फेज-1 पूरा हो गया है। यहां 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार है। सांसद संजय सेठ के प्रयास से 300 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार होना है।मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह प्लांट कार्य करने लगेगा। यहां कचरा से रोज 8 टन खाद बनेगा। 5000 किलो सीएनजी गैस बनेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 25 करोड़ की लागत से फैज – 1 का यह प्लांट बनकर तैयार हुआ है, जहां राँची को कचरा मुक्त बनाने के संकल्प को सिद्धि प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here