JSSC-CGL प्रश्न पत्र लीक मामले में मरांडी ”घोटाले को हेमंत सोरेन के जानकारी में अंजाम दिया गया, छात्रों के उपर FIR दर्ज कर हेमंत के करीबियों को बचाने का हो रहा प्रयास”

0

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज उन्होंने कहा ”JSSC-CGL प्रश्न पत्र लीक का मामला बेहद संवेदनशील और संगीन है। इस पूरे घोटाले को हेमंत सोरेन के जानकारी में अंजाम दिया गया है। राज्य सरकार छात्रों के उपर एफआईआर दर्ज कर हेमंत के करीबियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा एसआईटी जांच का आदेश मामले की लीपापोती करने का प्रयास है।इससे हास्यास्पद और क्या हो सकता है कि एक संस्था का चेयरमैन जो रिटायर्ड डीजीपी है, उसके संदिग्ध भूमिका की जांच डीएसपी स्तर का अधिकारी करे… जो उनके सामने खड़े होने से भी डरता हो.जब तक राज्य सरकार JSSC घोटाले की सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं करेगी, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे…”

गौरतलब है की आज JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में सीएम चम्पई सोरेन ने संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है । नव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस संदर्भ में नामकुम थाना काण्ड संख्या 45/24 IPC की धारा- 467/468/420/120बी. 66 IT एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here