आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा ” कल ED ने राँची के जेल में छापेमारी की और पाया कि होटवार जेल एक जेल नहीं बल्कि “दलालों के सिंडिकेट” का एक अड्डा बन चुका है…दलाल और बिचौलिये जेल में यातनाएँ नहीं झेल रहे है बल्कि मौज मस्ती कर अपराध को बढ़ाने की रणनीति बना रहे है…इन दलालों के पास सुख-सुविधा के सारे साधन मौजूद है…जेल में बैठे-बैठे ये ट्रांसफ़र पोस्टिंग का धंधा कर रहे है, ED के अफ़सरों के ख़िलाफ़ साज़िश कर रहे है…आम तौर पर अपराधियों को जेल का ख़ौफ़ दिखा कर, क़ानून का भय दिखा कर अपराध करने से रोका जाता है. परंतु हेमंत सोरेन ने एक ऐसा काला साम्राज्य खड़ा कर दिया है, जहाँ पर जेल यातना का नहीं बल्कि अपराध करने का अड्डा बन गया है…पूरे सरकार का हेड ऑफिस मानों जेल में शिफ्ट हो चुका है…हेमंत सरकार का हटना सिर्फ़ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के सुरक्षा एवं एवं क़ानून का राज क़ायम करने के लिए अत्यंत ज़रूरी है…झारखंड की प्रतिष्ठा और साख ख़तरे में है!”
अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा ”हेमंत सोरेन जी, चेतिये, सँभलिये।आपने जिस तरीक़े से राज्य को गुंडे, मवालियों, चोर-लुटेरों, दलाल-बिचौलियों के हवाले कर दिया है, ईडी के अभियुक्त जेल से न सिर्फ़ सराकर चला रहे बल्कि ईडी अफ़सरों को फँसाने, मरवाने के लिये महिलाओं से लेकर नक्सलियों तक को प्रभाव में लेने का प्रयास कर साज़िश रच रहे हैं। देर-सबेर आपको भारी क़ीमत चुकानी होगी इसकी। इससे पहले की जॉंच की आँच आपको भी गिरफ़्त में ले ले, प्रेम प्रकाश जैसे बदमाशों को राज्य के किसी सुदूर कोने वाले किसी जेल में ट्रांसफ़र करवायें। वरना आगे जो होनी संभावित है, वो इतिहास बनेगा।”
इससे पहले एक ट्वीट में मरांडी ने कहा देवघर के धरबादी बालू घाट पर बिना टेंडर के, बिना सीमांकन किए सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का अवैध रूप से उठाव किया जा रहा है lमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शह पर डीएमओ और खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस डकैती को अंजाम दिया जा रहा है l संलिप्त अधिकारी यदि ये सोच रहे कि तो हेमंत सोरेन और सत्ता का संरक्षण उन्हें जेल जाने से बचा लेगा, तो होटवार जेल में हवा खा रहे अधिकारियों का हाल देख लें l पैसों की ये तलब आपको कहीं का नहीं छोड़ेगी l15 अक्टूबर से ही एनजीटी का रोक हटने के बावजूद झारखंड सरकार ने यही डकैती कराने के लिए जानबूझकर बालू घाटों का टेंडर नहीं किया है lभाजपा की सरकार आने पर पिछले चार सालों से बालू-पत्थर का लूट मचाने वाले एक भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा, चुन – चुन कर सबको जेल में डाला जाएगा l



