भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स के जरिए सीएम हेमंत सोरेन को निशाना बनाया है युद्ध के बीच पैनिक फैलाने का आरोप लगाया है.एक्स पर मरांडी ने लिखा ”कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण उत्पन्न हालातों पर चर्चा की थी और एकजुट होकर इस विषम परिस्थिति के सामना करने का आह्वान किया था। सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर चुनौती का डटकर सामना करने की सहमति भी जताई थी…”
मरांडी आगे लिखते हैं ”लेकिन कहावत है – ‘चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए’ झारखंड के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की फ़ितरत भी ऐसी है। जबसे युद्ध शुरू हुआ है तबसे जनता को भड़काने और पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के चक्कर में वे राज्य का और देश का कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं।जमीन की दलाली और कोयला, बालू, पत्थर, शराब घोटालों में हजारों करोड़ रुपये अर्जित कर चुके हेमंत सोरेन जी का अहंकार भी इतना बढ़ चुका है कि खुद को कायदे-कानून से उपर समझ रहे हैं।चिंता मत करिए, अर्श से फर्श पर आने में समय नहीं लगता। जब कानून का डंडा चलेगा तो सारी होशियारी धरी की धरी रह जाएगी।’




