मरांडी: बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, हेमंत जी तत्काल बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराएं

0
marandi

रांची: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार को राज्य में बिजली व्यवस्था को लेकर घेरा और कहा ”बारिश के मौसम में रांची समेत पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के अधीन है, इसके बावजूद बिजली व्यवस्था की ये बदहाल तस्वीर बेहद शर्मनाक है। राजधानी रांची के सर्किल में 24 घंटे में 73 बार बिजली काटी गई।एक हफ्ते से स्काडा सिस्टम खराब है, बारिश के कारण हालात और बिगड़ चुके हैं… लेकिन सरकार पूरी तरह सुस्त पड़ी हुई है। हेमंत जी अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here