मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को FIR दर्ज करने, संथाल परगना बिल्डर्स लिमिटेड की संपत्ति जब्त करने की चुनौती दी

0

झामुमो और कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अपना काला धन निवेश करने का आरोप लगने के एक दिन बाद मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी संपत्ति जब्त करने की चुनौती दी है।मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन खुद राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उन्ही के लोग मुझपर आरोप लगा रहे हैं, हेमंत सरकार में अगर हिम्मत है तो जांच करे, कार्यवाई करे, उस कंपनी की काली कमाई जप्त करे, उन्हें किसने रोका है ?मैं झारखंड की जनता से कहना चाहता हूं कि, भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी है… शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन सिर्फ अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते हैं l जब झारखंड बनाने की बारी आई, तो शिबू सोरेन ने पैसा लेकर झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया lभाजपा ने ना सिर्फ अलग झारखंड राज्य बनाया, बल्कि तेजी से यहां का विकास भी किया . ये बातें उन्होंने दुमका विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही .नाला विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है l बेटियों पर हर रोज अत्याचार हो रहा है, निर्मम तरीके से उनकी हत्याएं हो रही हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं l प्रखंडों में, अंचलों में बिना पैसे लिए एक प्रमाण पत्र तक नहीं बन रहा है l ट्रांसफ़र – पोस्टिंग के माध्यम से सरकार उगाही करने में लगी हुई है l यदि झारखंड में कानून का राज स्थापित करना है, तो हेमंत सोरेन को राज्य की सत्ता से हटाना ही होगा.

मरांडी ने ट्वीट कर कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुछ देर पहले प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि नवम्बर २००५ में एक कंपनी संतालपरगना बिल्डर्स प्राईवेट लिमटेड बनी , जिसमें दो डायरेक्टर हमसे जुड़े हुए हैं वो कंपनी आज भी मौजूद है और ज़मीन और शराब का कारोबार करती है। परंतु मैं एक प्रश्न झारखंड मुक्ति मोर्चा से करना चाहता हूँ कि उनके द्वारा बताये गये मेरे से जुड़े जिन लोगों का नाम लिया गया है , वो एक भी काग़ज़ दिखा दे कि आज के दिन वे दोनों किसी भी तरह से उस कंपनी से जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे ये भी बतायें कि उस कंपनी में कौन-कौन डायरेक्टर हैं, और किस किस व्यक्ति का शेयर लगा हुआ है। सरकार चाहे तो खुद भी जॉंच करा ले और सार्वजनिक रूप से बताये कि उस कंपनी में कौन-कौन जुड़े हुए हैं? झारखंड की जनता को आज के दिन सबकुछ आईने की तरह साफ़ दिख जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here