एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में बिजली समस्या को लेकर मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला”इंटरनेशनल मैच में ऐसी तकनीकी खराबी से भारत की अंतर्राष्ट्रीय और विश्वगुरु की छवि को धूमिल किया जा रहा”

0

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के मैच में बिजली आपूर्ति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है .उन्होंने कहा है की इंटरनेशनल मैच में ऐसी तकनीकी खराबी से भारत की अंतर्राष्ट्रीय और विश्वगुरु की छवि को धूमिल किया जा रहा है .मरांडी ने कहा ”झारखंड को धोखे एवं अंधेरे में रखने की आदी हो चुकी हेमंत सरकार झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल मैच में भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पाई।मुख्यमंत्री हेमंत की मौजूदगी में, इंटरनेशनल मैच में ऐसी तकनीकी खराबी से भारत की अंतर्राष्ट्रीय और विश्वगुरु की छवि को धूमिल किया जा रहा है।”

बता दें की मेजबान टीम ने रविवार को यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जापान को 4-0 से हराया। वहीं, चीन ने कोरिया को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया।स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम ने हाफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए यह गोल संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया।मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना तूफानी प्रदर्शन जारी रखा और तीन गोल और दाग दिए। टीम के दूसरा गोल नेहा ने 46वें, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया।भारत की इस संस्करण में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here