आज रांची में बीआईटी मोड़ के पास दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पीठ में लगी। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। 26 साल के जख्मी युवक का नाम पिंटू साहू है और वह ओरमांझी के पांचा का रहने वाला है। वहीं हमला करने वाले का नाम जगमोहन महतो है।
हमले के बाद हरकत में आये बीआईटी ओपी प्रभारी मंदीप उरांव और एसआई रंजीत सिंह ने गोली चलाने वाले अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सदर डीएसपी प्रभात कुमार आरोपी युवक जगमोहन महतो से पूछताछ कर रहे हैं।



