मालदा कांड: कभी AIMIM के टिकट पर लड़ा था चुनाव, अब CID ने हवाई अड्डे पर किया गिरफ्तार,अबतक 35 गिरफ्तार

0
AIMIM leader Mofakkarul Islam

मालदा कांड:पश्चिम बंगाल CID ने आज सुबह कालियाचक, मालदा मामले के मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, उन्हें बागडोगरा हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे।पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को “मुख्य साजिशकर्ता” बताते हुए गिरफ्तार किया है.

मालदा कांड में अबतक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मोफक्करुल इस्लाम को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से तब हिरासत में लिया गया जब वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में थे।वह कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील हैं और उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में AIMIM के टिकट पर इतहार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।उन पर भीड़ को उकसाने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है, जिसके बाद कालियाचक-2 ब्लॉक ऑफिस में सात न्यायिक अधिकारियों (जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं) को करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था। यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूची में नामों को हटाने (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ शुरू हुआ था।प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 12 को जाम कर दिया और अधिकारियों को घेर लिया था । भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here