असम विधानसभा चुनाव को लेकर फ़िलहाल हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार के लिए झारखण्ड से बाहर हैं लेकिन उनकी नजर झारखण्ड की जनता की समस्याओं पर बनी हुई है. गढ़वा में डुमरसोता के माधव शर्मा मोटर न्यूरॉन रोग जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियों को कमजोर कर देती है, जिससे चलने, बोलने और सांस लेने में दिक्कत होती है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा था. इसकी सूचना जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन को पड़ी बिना देरी किए गढ़वा डीसी को आदेश जारी कर दिया जिसके बाद मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन की निगरानी में भीम शर्मा का समुचित उपचार गढ़वा सदर अस्पताल में किया जा रहा है।गढ़वा डीसी ने बताया कि गढ़वा में उपलब्ध सभी आवश्यक जांचें पूर्ण होने के उपरांत, बेहतर उपचार हेतु उन्हें RIMS, रांची सरकारी एम्बुलेंस से भेजा जाएगा। साथ ही, कल्याण विभाग से आर्थिक सहायता की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
एक अन्य मामले में गिरिडीह पपरवाटांड के सतेन्द्र सिंह यह गंभीर घाव लेकर कई वर्षो से परेशान हैं उचित इलाज नही मिलने कारण अब मांस गलनें लगा है, रिम्स गये थे लेकिन भर्ती नही लिया.रिम्स में एडमिट करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने मदद की गुहार लगाईं गयी थी जिसके बाद सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से तत्काल संज्ञान लेने को निर्देश जारी किया है.




