Ranchi: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘ऑपरेशन दौरा पहाड़’ के तहत ₹2.20 करोड़ के इनामी (झारखंड सरकार द्वारा ₹1 करोड़ + ओडिशा सरकार, एनआईए और अन्य राज्यों द्वारा घोषित राशि) शीर्ष माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है। मिसिर बेसरा के अलावा अन्य चार माओवादियों को धनबाद-गिरिडीह सीमा से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस, धनबाद-गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन बिना गोलीबारी के पूरा हुआ। आरोपियों के पास से तीन AK-47 राइफलें, आठ मैगजीन और 288 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार माओवादियों पर कुल 2.35 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई को झारखंड में माओवादी नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है।


