महाराष्ट्र: थाने के भिवंडी इलाके में तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। घटना वालपाड़ा इलाके के वर्धमान कंपाउंड में दोपहर करीब 1.45 बजे हुई।फ़िलहाल घटना स्थल पर एम्बुलेंस मौजूद है। घायलों को मलबे से बाहर निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में तीन से चार परिवार रहते थे।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।



