आज NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों ने बताया की NCP नेता अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक, पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के “एकतरफा” फैसले से “नाराज” थे।सूत्रों ने बताया क़ि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को 40 NCP विधायकों और NCP के 6 एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। राज्य के नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुणे दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहें।महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार को समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कुछ विधायकों से इस वक़्त संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि वे देश से बाहर हैं लेकिन मैंने उन सभी से बात की है और वे हमारे फैसले से सहमत हैं। कई लोग हमारी आलोचना करेंगे परन्तु हम उसे महत्व नहीं देते। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है। हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट हैं। हमने NCP पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है। हम सभी चुनाव NCP के नाम पर ही लड़ेंगे। हमने NCP के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया। हमने आज शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ अन्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। आज हमने महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है और मंत्री पद की शपथ ली है। विभागों पर बाद में चर्चा होगी। राष्ट्रीय स्तर पर सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हमने ये फैसला लिया है।
इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा राष्ट्रवादी पार्टी ने भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया है। उनका हम स्वागत करते हैं। आज NCP के 40 से ज्यादा विधायक शामिल हो रहे हैं। अजीत पवार के पद मुख्यमंत्री तय करेंगे। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा ”PM मोदी जी की दृष्टि को समर्थन देने के लिए आज NCP के अजीत पवार और उनके साथ के नेता आए हैं और शपथ ग्रहण भी करेंगे। महाराष्ट्र को मजबूती देने के लिए यह समीकरण बैठा है। यह समीकरण महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएगा। ”



