Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के शुभारंभ से पहले अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत रुटलाइन क्षेत्र का भ्रमण कर कुमैठा, नंदन पहाड़, बीएड कॉलेज, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, आईंएमसीआर, शिवगंगा सरोवर व बाबा मंदिर आसपास के क्षेत्रों में मेला के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा पण्डाल, साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, पथ प्रकाश, काँवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि की अद्यतन स्थिति की जायजा लिया।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में कुमैठा स्टेडियम, बीएड कॉलेज व नंदन पहाड़ में बनाये जा यूटिलिटी सेंटर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे शिवगंगा सरोवर की साफ-सफाई के अलावा नेहरू पार्क स्तिथ होल्डिंग पॉइंट और आईएमसीआर भवन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही रुटलाइन में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने को लेकर किए गए बेरिकेड्स के अलावा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



