महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गुरुवार रात (30 जुलाई 2026) को एक चार मंजिला ‘कोहिनूर’ इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। यह घटना भिवंडी के नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड (गंगाराम वाड़ी) में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुई। स्थानीय नागरिकों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुरानी इमारत में मरम्मत (रिपेयरिंग) का काम चल रहा था। ठेकेदार और मजदूरों ने काम के दौरान कथित तौर पर इमारत के 3 मुख्य पिलर तोड़ दिए थे, जिससे इसकी नींव कमजोर हो गई और पूरी संरचना ढह गई।मलबे से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से गंभीर घायलों को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे को पूरी तरह साफ करने और फंसे हुए अन्य लोगों (मुख्यतः वहां काम कर रहे मजदूरों) को ढूंढने के लिए आधुनिक उपकरणों और पोकलेन मशीनों की मदद ली जा रही है।
पीएम मोदी ने की अनुग्रह राशी की घोषणा : महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से हुई मौतों के बारे में सुनकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।PMNRF से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे




