Lucknow: 30-40 people are feared trapped under the debris due to the sudden collapse of a 5-storey building
लखनऊ : आज earthquake के झटकों के दौरान Lucknow के हज़रतगंज के पास एक इमारत गिर गई। मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है। 5 मंजिला इमारत के अचानक ढहने से कई मौतें होने की संभावना है। वजीर हसन रोड पर बनी इस बिल्डिंग को 2010 में याजदान बिल्डर्स ने बनाया था। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिनों से काम चल रहा था और भूकंप के हल्के झटके के साथ ही इमारत भरभराकर गिर गई।5 मंजिला इमारत में कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता था। घटना स्थल पर मलबा हटाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा बुलडोजर लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रेस्क्यू अभियान जारी है। सीएमओ के मुताबिक सिविल अस्पताल में 7 लोगों का इलाज चल रहा है, सभी लोग स्टेबल हैं और अन्य सरकारी अस्पतालों से भी डॉक्टरों को बुलाया गया है।लखनऊ में गिरी इमारत 5 मंजिला थी। बिल्डिंग में करीब 14-15 परिवार रहते थे जिसमें सपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के परिवार भी शामिल हैं। घटना स्थल पर मुख्य गृह सचिव संजय प्रसाद मौजूद, NDRF समेत कई टीमें बचाव कार्य में जुटीं।लखनऊ में हुए हादसे पर संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जल्द से जल्द राहत एवं बचाव कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।लखनऊ में गिरी इमारत को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा: ‘बिल्डिंग अचानक गिरी है। 3 शव मिले हैं जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। एनडीआरएफ, दमकल कर्मी मौके पर मौज़ूद हैं और बचाव अभियान जारी है।’SDRF, NDRF की टीम को तैनात किया गया है। मलबे मे फंसे लोगो को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
Lucknow: 30-40 people are feared trapped under the debris due to the sudden collapse of a 5-storey building
इसे भी पढ़े : हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को दी विशेष छूट, किया ये बड़ा ऐलान



