हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को दी विशेष छूट, किया ये बड़ा ऐलान

0

Haryana government gave special exemption to prisoners on the occasion of Republic Day

हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट दी है। आजीवन कारावास, 10 वर्ष या इससे अधिक की अवधि की सजा सुनाई गई है, उन्हें 90 दिन और जिन अपराधियों को पांच वर्ष से ऊपर व 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 60 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। जिन अपराधियों को पांच वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 30 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। जेल मंत्री ने बताया कि गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी, 2023 को कारागार से पैरोल और फरलो पर आए सभी अपराधियों को भी यह छूट दी जाएगी।

Haryana government gave special exemption to prisoners on the occasion of Republic Day

इसे भी पढ़े : बिहार में एक और जहरीली शराब कांड, सीवान में शराब पीने से 5 की मौत, 12 गिरफ्तार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here