भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मंत्री व बीजेपी नेत्री लुईस मरांडी मौजूद रहीं.नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में सीता सोरेन की चुनावी सभा है. केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह सीता के समर्थन में इस सभा को संबोधित करेंगे.आप सभी को बता दे की दुमका लोकसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन चुनाव लड़ रही हैं. कुछ दिनों पहले ही वो JMM छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं.सीता सोरेन के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन हैं. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाली है. नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से विधायक हैं और JMM के वरिष्ठ नेता हैं.




