रांची में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते और ब्राऊन शुगर की तस्करी करते 10 युवक को किया गिरफ्तार

0

रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का दंगा फ़सान न हो इसको लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से करवाई में लगी है. पुलिस ने आज 10 तस्करो को पकड़ा. ब्राऊन शुगर की सप्लाई करते और अपराध की योजना बनाते दस युवकों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मोजाहिद नगर में अपराध की योजना बनाते चार युवकों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार युवकों में मो. रियायत, मो. चांद, बाबर और मो. सज्जाद शामिल है.इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा गोली और एक चाकू बरामद किया है.और वही से थोड़ा आगे पुलिस की टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंजुमन कॉलोनी में छापेमारी किया छापामारी के दौरान वहा से छह युवकों को गिरफ्तार किया जो की ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है.इनके पास से पुलिस ने 15.25 ग्राम ब्राउन शुगर, 36 हजार रुपये बरामद किया है .गिरफ्तार युवकों में नावेद अली, विक्की, फैजान अली, मो. शाहिल, सावन खान और शाहनवाज उर्फ राजा शामिल है.पकड़े गई अपराधी का पुराना भी इतिहास रहा है . मोहम्मद साहिल दो कांड और सावन एक कांड का आरोपी रहा है,विक्की का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. वह 12 कांडों का आरोपी रहा है.यह सब जानकारी पुलिस ने आज (गुरुवार) अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here