नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 का सीएम ने किया शुभारंभ, विकसित झारखंड का सशक्त संकल्प

0
hemant soren

नई दिल्ली/ रांची : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से दो दिवसीय National Stakeholders Consultation 2026 का सीएम हेमंत सोरेन ने भव्य शुभारंभ किया। नई दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026, जहाँ झारखंड अपनी Vision 2050 की सोच, नई औद्योगिक नीतियाँ, AI, IT, डिजिटल गवर्नेंस, पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने रखेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक के साथ हुई, जिसने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया। आयोजन के दौरान उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श होगा। साथ ही, राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आयोजन में शामिल होते हुए कहा कि वे नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation में भाग ले रहे हैं, जहाँ Vision 2050 के तहत उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी और कई MoUs पर हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने इस अवसर को झारखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और “जोहार” दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here