लातेहार : आदिवासी नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में SBI कर्मचारी गिरफ्तार

0

लातेहार : SBI के कर्मचारी पर आदिवासी नाबालिग लड़के ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।घटना झारखंड के लातेहार जिला के मनिका की है.पीड़ित लड़के का कहना है कि एसबीआई के एक फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला ने उसे रोक लिया और कहा कि मुझे तुमसे कुछ काम है, तुम मेरे साथ चलो।पीड़ित के मुताबिक़ लड़के को अपने साथ अपने कमरे में ले जाकर मैनेजर ने दरवाजा बंद कर दिया। मैनेजर ने अपने सारे कपड़े खोल कर लड़के के भी आधे कपड़े उतार दिए और अजीब हरकत करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एसआई मिथिलेश कुमार बैंक पहुंचे .आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here