मुख्यमंत्री के आदेश के बाद झारखण्ड के श्रमिकों की मदद हेतु टीम उत्तराखंड रवाना

0

रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के उतरकाशी में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणधीन टनल में हुए दुर्घटना के फलस्वरुप झारखण्ड के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टीम में जैप आईटी के सीईओ श्री भुनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री प्रदीप रॉबर्ट लकडा शामिल हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु और घटना स्थल पर भ्रमण करने एवं समय-समय पर अद्यतन स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का निदेश टीम को दिया गया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, रविवार को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल के अचानक धंस जाने से कुल 40 श्रमिक टनल में फंस गए हैं, जिसमें कुछ श्रमिक झारखण्ड के भी हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखण्ड के श्रमिकों के मदद के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल को उत्तराखण्ड भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे हुए सभी श्रमिकों के शीघ्र कुशलता की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here