लातेहार : JJMP के जोनल कमांडर सह 10 लाख का इनामी नक्सली मनोहर परहिया ने अपने अन्य नक्सली व एरिया कमांडर कुन्दन जी के साथ झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एसपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया है.मनोहर परहिया के खिलाफ लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 मामला दर्ज है. वहीं दीपक के खिलाफ एक मामला दर्ज है.मनोहर पर सरकार द्वारा दस लाख का इनाम घोषित है जिसकी राशि पुलिस द्वारा बतौर चेक सुपुर्द किया गया.पलामू प्रक्षेत्र के IG राजकुमार लकड़ा एवं पलामू प्रक्षेत्र के CRPF DIG पंकज कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया.



