लातेहार:लेवी की मांग को लेकर चार ट्रैक्टरों और एक खुदाई मशीन को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया

0

झारखंड के लातेहार जिले में एक नदी पर पुल के निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के चार ट्रैक्टरों और एक खुदाई मशीन को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने कहा कि यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई जब करीब 12-14 सशस्त्र माओवादी राज्य की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर महुआदानर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी के पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे लोगों की पिटाई कर दी.महुआदानर थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने कहा कि कथित रूप से लेवी की मांग को लेकर उन्होंने चार ट्रैक्टर और एक खुदाई मशीन में आग लगा दी.करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बूढा नदी (बुढा नदी) पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। यादव ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here