लातेहार : पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली सूचना के आधार पर SDPO लातेहार के नेतृत्व में टीम गठित कर क्रेशर मशीन पर गोली चलाने, ईट भट्ठा पर मुंशी को गोली मारने में शामिल PLFI उग्रवादी को चंदवा थाना क्षेत्र के हाड़गड़वा जंगल से 02 पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ 03 PLFI उग्रवादी गिरफ्तार किया गयाlगिरफ्तार उग्रवादियों में संतोष उरांव उर्फ सूर्या कुजूर उर्फ तूफान जी (24), बालक राम उर्फ दिलीप राम (25) और आशीष उरांव (23) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल, 7.65 एमएम की 4 गोली, 315 एमएम की 3 गोली और 7 मोबाइल फोन बरामद किया हैं.




