पटना में हुए आर्यन ह*त्याकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार .ये दोनों आरोपी लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई मंगरू यादव के पोते हैं. पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र एजी कॉलोनी में 8 जून को एसआई श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज की ह*त्या हुई थी. इस ह*त्या में लालू यादव के बड़े भाई मंगरू यादव के दोनों पोते का हाथ था.आरोपी आकाश और विकास यादव के नाम से जाना जाता है.आर्यन का श*व एक बंद फ्लैट से पुलिस ने बरामद किया था.जिस फ्लैट में आर्यन का श*व मिला था.उस फ्लैट को आरोपी के पिता किराए पर लिए हुआ थे.पुलिस ने जिस फ्लैट से आर्यन की श*व मिली थी उस फ्लैट से कुछ नशीले चीजे भी बरामत की थी. पुलिस की छानबीन के बाद यह सामने आया कि आरोपी और मृ*तक आर्यन राज के बीच पहले भी कुछ बातो को लेकर विवाद हो चुका था. इसे लेकर आर्यन ने थाने में शिकायत भी की थी.इसी छानबीन को लेकर पटना पुलिस ने रविवार(9जून) को गोपालगंज स्थित फुलवरिया में छापा मारा था. छापामारी के दौरान पुलिस को देखते ही आकाश और विकाश दोनों भाई भागने लगे थे. पुलिस को सक हुआ और पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पुलिस ने दबोच लिया.दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पटना थाना ले गई है.आगे की करवाई जारी है.




