डीसी नैंसी सहाय ने की पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

0
DC Nancy Sahay

हजारीबाग: समाहरणालय सभागार में आज पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर हर घर जल, चापानलो की अद्यतन स्थिति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत साधारण मरम्मती कर चालू किए गए ड्रिल्ड नलकूपों की स्थिति, विद्यालयों और आंगनवाडी केंद्रों में पानी की आपूर्ति की स्थिति, जिला योजना अनाबद्ध निधि द्वारा डीप बोरिंग का निर्माण कार्य की स्थिति आदि की डीसी नैंसी सहाय ने समीक्षा की। मौके पर नल जल योजना व अन्य पेयजल संबंधी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए माह वार,प्रखंड वार तथा ग्राम वार माइक्रो प्लान के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here