जमशेदपुर : साकची थाना अन्तर्गत मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 03 अपराधकर्मियों को उनकी निशानदेही पर बरामद अलग-अलग स्थान से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ़्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार कर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है इनमें आदित्यपुर का रहने वाला दुर्गा महतो (26), चक्रधरपुर का रहने वाला प्रदीप महोत (33) और नीमडीह का रहने वाला भजोहरि महतो शामिल है. आदित्यपुर, बिष्टुपुर, साकची, सोनारी क्षेत्रों में ये बाईक चोरी किया करते थे.




