रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में 31 जनवरी शनिवार रात टहलने के दौरान मारपीट के बाद मधेश्वर सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई।जब बुजुर्ग मधेश्वर सिंह अपने मोहल्ले लोवर वर्द्धमान कंपाउंड में टहलने के लिए निकले थे.मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई.बाप बेटों ने मारपीट शुरू कर दी,गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों अमन कच्छप, अनिकेत कच्छप और उनके पिता मुन्ना कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।सभी लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर के निवासी हैं.




