बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक में काफी समय से चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। काफी समय से मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे पारिवारिक झगड़े के कारण सुर्खियों में रहने वाले कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने और गोविंदा को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा ‘जो भी विवाद की खबरें आती है मैं ज्यादा देखता नहीं क्योंकि उसके पीछे ढेर सारा प्यार है. अगर मेरी मामी मुझे पे गुस्सा हैं – मुझे लगता है कि यह बहुत सारा प्यार है। अगर वो मुझसे नाराज हैं किसी बात से, गुस्सा करते हैं मुझसे तो यह ढेर सारा प्यार है। और अगर मैं नाराज हूं कुछ कहता हूं- यही प्यार है. तो यह सब पारिवारिक मामला है. यह सब प्यार है.’वहीँ एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि वो मीडिया के सामने पारिवारिक मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. साथ ही उनकी पत्नी सुनीता अपने पति के बारे में दिए गए बयानों के लिए कृष्ण और आरती से नाराज दिखीं।इस बीच, काम के मोर्चे पर, अभिनेता बड़े पर्दे पर रोमांटिक फिल्म फायर ऑफ लव – रेड में दिखाई देंगे, जिसमें कंचन भोर, कमलेश सावंत और भरत दाभोलकर भी होंगे। उन्होंने हाल ही में मुंबई में इसका पोस्टर और टीजर लॉन्च किया।



