कोहली की RCB का जीत से आगाज, हैदराबाद को 10 रनों से दी मात

0

RCBइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के तीसरे दिन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजेर्स बेंगलुरु ने आईपीएल सीजन 13 का जीत के साथ आगाज किया है और सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से मात दी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलोर ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा।विराट आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं, उन्होंने 111 मैच में टीम की कप्तानी की और 50 में जीत दिलाई। हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतते ही वह आईपीएल में एक टीम को 50+ मैच जिताने वाले चौथे कप्तान भी बने, इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (CSK), गौतम गंभीर (KKR) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) यह कमाल कर चुके हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान धोनी टूर्नामेंट के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को 100 मैच जिताए हैं।देवदूत पडिकल और अब्राहम डिविलियर्स के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने 20 ओवरो में पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया।
बेंगलोर के लिए पडिकल ने 42 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 56, डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 51 और एरॉन फिंच ने 29 रन बनाए। डिविलियर्स का आईपीएल में यह 34वां अर्धशतक है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी. नटराजन, विजय शंकर और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।बेंगलोर की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं, जबकि हैदराबाद की कमान आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथ में है। सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है।
डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स ने टीम में कुछ बदलाव किए हैं। ऑरेंज आर्मी ने इस बार शाकिब अल हसन को रिलीज कर दिया था क्योंकि बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर पर आईसीसी ने दो साल का बैन लगा रखा है। कप्तान वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ियों में गिनी जाती है और अगर यह दोनों चल पड़ते हैं तो किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

Ranjana pandey