कोडरमा : शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑडोटोरियम में कल्याण विभाग कोडरमा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सभी सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क साईकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया.इस दौरान कुल 154 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकल वितरण किया गया।विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी विद्यालय के अन्य 10,584 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया जायेगा।




