रांची :जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी द्वारा शुक्रवार को रांची के एक बड़े जमीन माफिया कमलेश सिंह के आवास पर कांके रोड में चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट से छापेमारी में ईडी ने एक करोड़ रुपये नकदी के साथ 100 कारतूस जब्त किया था।अब ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग के संदिग्ध कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 12 जून को ईडी द्वारा गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से जब पूछताछ की गयी तो उसने स्वीकार किया कि उसने कमलेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कांके रोड पर कई जमीन यानी प्लॉट्स की खरीद फरोख्त की है.इसके बाद जब ईडी ने कमलेश को समन किया तो कमलेश फरार हो गया.




