खूंटी-PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के निजी जिप्सी को पुलिस ने रनिया थानाक्षेत्र के गराई जंगल से पुलिस ने बरामद किया। जिप्सी खूंटी के रनिया थाना के गरई गांव स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल परिसर में जमीन के अंदर से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक़ इस स्कूल का निर्माण भी खुद दिनेश गोप ने ही करवाया है। जिप्सी को करीब नौ साल पहले गरई स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल के सामने जंगल क्षेत्र में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर छुपाया गया था.



