Khesari Lal accused the Rajput community of targeting the family
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह के साथ हमेशा उनकी अनबन होती रहती है जिसे हमेशा वो सोशल मिडिया के जरिए उजागर करते रहते हैं। एक बार फिर खेसारी लाल ने अपनी परेशानी को सोशल मिडिया पर साझा करते हुए अपना दर्द बताया है। इस बार उनके दर्द की वजह राजपूत समाज बना है। खेसारी लाल ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में राजपूत समाज पर उनकी बेटी को टारगेट करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अपना दर्द बयां करते करते वे भावुक भी हो गए हैं। वीडियो में खेसारी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके किसी अपने ने किसी राजपूत की गलती के लिए उसको थप्पड़ मार दिया था जिसके कारण पूरा राजपूत समाज उनके पीछे पड़ कर उन्हें बर्बाद करने की कोशिश में लग गया।
खेसारी ने राजपूत समाज से इमोशनल होते हुए पूछा- आप लोग गलत चीज को हमेशा ऐसा ही सपोर्ट करोगे क्या? जब मेरी फैमिली पर ऐसी चीजें आती हैं तो आप लोग क्यों चुप हो जाते हैं? अब मेरी बेटी का फोटो लगाकर गाना गाया गया है, मेरी बेटी को टारगेट किया गया है तो मैं उस राजपूत समाज से पूछना चाहता हूं कि जो लोग हथियार लेकर खेसारी को ढूंढ रहे थे, अब कहां है आप लोग? क्यों किसी पिता को मजबूर कर रहे हो, हमारी फैमिली ने क्या बिगाड़ा है. आप ही का समाज मुझे घेर रहा है, जिन्होंने सोच रखा है कि खेसारी को बर्बाद करेंगे.मेरी उस समाज से विनती है कि मेरी फैमिली को टारगेट मत करो. क्या आपके घर में बहन-बेटी नहीं है. कलाकारी से पीछा करो, लेकिन एक पिता को परेशान मत करो. किसी की बेटी पर गाना गाना, उसकी फोटो लगाना, उसका नाम लगाना सही नहीं है.
Khesari Lal accused the Rajput community of targeting the family
इसे भी पढ़े : कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी



