दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न देशों के लगभग 300 पासपोर्ट के साथ-साथ उनके पास से भारी संख्या में जाली दस्तावेज, स्टाम्प, लैपटॉप और टैबलेट जब्त कर लिए गए हैं। मामले में FIR दर्ज़ कर ली गई है।





